{"_id":"621d1277d0db1d252f10cf4d","slug":"one-student-reached-somalia-praying-for-the-safety-of-three-others-gonda-news-lko6198396154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छात्र पहुंचा सोमालिया, तीन अन्य की सलामती की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छात्र पहुंचा सोमालिया, तीन अन्य की सलामती की दुआ
विज्ञापन
गोंडा। छिड़ी जंग के बीच यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए जिले के तीन छात्र व एक छात्रा वतन वापसी को लेकर परेशानहाल हैं। इसमें से एक छात्र आकाश सिंह यूक्रेन से सोमालिया तक पहुंच गया है। वहीं अन्य छात्रों के परिजन घरों में पूजा पाठकर उनकी सलामती की दुआ ईश्वर से कर रहे हैं। युक्रेन में फंसे छात्र मौका मिलते ही वीडियो कॉलिंग कर अपने हालचाल के बारे में परिजनों को अपडेट भी कर रहे हैं।
इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के मध्यनगर गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि उनका बेटा मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। रूस द्वारा हमला किए जाने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी व विदेश मंत्रालय से बेटे को वापस लाने में सहयोग करने की मांग की है। बताया कि विदेश मंत्रालय के सहयोग से उनका बेटा आकाश सोमालिया तक पहुंच गया है, जहां वह सुरक्षित है।
अब जल्द ही बेटे के घर वापसी की चिंता दूर हो सकेगी। इसी तरह खरगूपुर नगर पंचायत के रस्तोगी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार सोनी की बेटी शालू सोनी व बेटा प्रशांत कुमार सोनी यूक्रेन में एक वर्ष पहले एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों बच्चों ने पिता व मां कल्पना छोटी बहन आरोही से वीडियो कॉलिंग कर अपना दुख दर्द बया किया। पिता ने बताया कि वतन वापसी के लिए बेटा व बेटी की बातचीत दोनों देशों के अधिकारियों से लगातार चल रही है। स्थिति सामान्य होते ही उन्हें वापस घर भेजने का भरोसा दिलाया गया है। पिता विनोद ने बताया कि लड़का प्रशांत छात्रों व लड़की शालू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे।
युद्ध का खतरा बढ़ने पर दोनों भाई-बहन ने वापसी के लिए 27 फरवरी को एयर टिकट भी बुक करा लिया था, लेकिन रूस ने 24 फरवरी को ही हमला कर यूक्रेन के एयरपोर्ट को ध्वस्त कर दिया और वहां कर्फ्यू लग गया। उन्होंने प्रदेश के साथ ही भारत सरकार के भी टोल फ्री नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराकर दोनों बच्चों को सुरक्षित घर लाने के लिए गुहार लगाई है।
इसके साथ ही करनैलगंज नगर निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा सुयश गुप्ता यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गया। बताया कि युद्ध शुरू हो जाने के बाद से वह लगातार विडियो कॉलिंग के माध्यम से परिजनों के संपर्क में हैं और वहां पूरी तरह सुरक्षित है।
युद्ध के भीषण होने के बढ़ते आसार को देखते हुए सुयश घर वापसी के लिए भारतीय दूतावास के अफसरों से भी गुहार लगा चुका है। घर में भी बेटे की सुरक्षा व सलामती के लिए लगातार पूजा पाठ का दौर चल रहा है।