{"_id":"68b88627937f12a99d05c728","slug":"one-more-dengue-patient-found-seven-fever-patients-admitted-gonda-news-c-100-1-gon1001-143284-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डेंगू का एक और मरीज मिला, बुखार के सात मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डेंगू का एक और मरीज मिला, बुखार के सात मरीज भर्ती
Wed, 03 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोरखपुर के खजनी निवासी अजय कुमार जांच रिपोर्ट में डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीज का सैंपल लेकर फिर से एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के 26 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, बुखार के सात मरीज बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में तीन फिजीशियन की ओपीडी में बुधवार को बुखार के 200 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ। बीते 24 घंटे में वायरल से पीड़ित बेलसर के आजादनगर निवासी राजरानी, धानेपुर निवासी अंश वर्मा, वजीरगंज निवासी जगदंबा, कटरा बाजार निवासी मोहसिन, मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करने वाली पलक वर्मा, जमदरा निवासी प्रदीप कुमार व सरहरा निवासी रामरतन तिवारी को भर्ती किया गया है। ईएमओ डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि इस समय बुखार के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। मरीजों को इलाज के साथ सावधानी बरतने का सुझाव दिया जाता है। (संवाद)