{"_id":"6213d8924287b65dc36cd264","slug":"one-arrested-for-illegal-trading-of-e-tickets-gonda-news-lko6188555149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकट के अवैध कारोबार में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टिकट के अवैध कारोबार में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने फेक आईडी पर ई-टिकट का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कंप्यूटर, मोबाइल सहित नकदी बरामद हुई है।
आरपीएफ के सीआईबी शाखा के प्रभारी निरीक्षक प्रणय कुमार के नेतृत्व में दरोगा लाल साहब सिंह व सुग्रीव की टीम ने रविवार की देर शाम रेलवे के ई-टिकट के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि सीएससी सेंटर दुर्जनपुर घाट पिपरी बाजार में एक व्यक्ति फेक आईडी पर रेल टिकटों का अवैध व्यापार करता है।
आरपीएफ टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारा। वहां से आरोपी को पकड़ लिया गया। उस व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अब्दुल कादिर निवासी पिपरी दुर्जनपुर घाट थाना नवाबगंज बताया। आरपीएफ ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से रेलवे के आठ ई-टिकट कीमत 11436 रुपये, एक कंप्यूटर, एक मोबाइल व 1020 रुपये की नकदी बरामद की। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।