फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   once again 10 corona infected found

कोरोना संक्रमण से फिर बढ़ने लगी चिंता, दस नए मरीज मिले

Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
once again 10 corona infected found
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ाने लगी है। शुक्रवार को एक साथ दस नए कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 24 हो गई है। कोरोना संक्रमितों को चिकित्सीय देखरेख में होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 10 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। गुरुवार देर रात मुंबई से आई ट्रेन से उतरे यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने पर छह लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

एक निजी हास्पिटल के लैब में दो महिलाओं व दो पुरुषों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। संक्रमित मरीजों को कोरोना दवा व किट देकर चिकित्सीय देखरेख में घर में रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ राधेश्याम केसरी ने बताया कि घर से बाहर निकलने वाले सभी लोगों को बेहद सावधान होने की जरूरत है। संक्रमण को रोकने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
कोरोना रोधी टीका अवश्य लगवाएं और सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगा कर जाएं। संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए सभी केंद्रों को एक बार फिर से सक्रिय किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सैंपलिंग हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed