{"_id":"66cf61955c3fb8cb6501780e","slug":"on-complaint-bank-officials-froze-65-accounts-gonda-news-c-100-1-gon1003-122655-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिकायत पर बैंक अधिकारियों ने फ्रीज करवाए 65 खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिकायत पर बैंक अधिकारियों ने फ्रीज करवाए 65 खाते
Wed, 28 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोलर पैनल के तहत राशि का झांसा देकर केरल, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से निकाली गई रकम
दूसरे दिन भी पुलिस को नहीं दी तहरीर, नोटिस मिलने के बाद सकते में पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनैलगंज(गोंडा)। बहराइच जिले के विश्वेशरगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव के लगभग 65 लोगों के खाते पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने फ्रीज करवा दिए। प्रारंभिक जांच में देश के केरल, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों से यूपीआई के माध्यम से करीब दो करोड़ की ठगी की रकम पहले जमा करवाई गई और फिर निकाल ली गई। हालांकि मामला सामने आने के दूसरे दिन भी पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई।
दरअसल ये सभी खाते करनैलगंज पंजाब नेशनल बैंक के कटरा बाजार के नरायनपुर कला स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर खोले गए थे। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें सोलर पैनल के लिए 10,000 हजार रुपये का लाभ देने का झांसा दिया गया। मगर सेवा केंद्र संचालकों की मदद से जालसाजों ने खाताधारकों के नंबर पंजीकृत कराने के बजाय अपना नंबर करा लिया। ऐसे में ठगी की शिकायत पर तेलंगाना पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। इस दौरान ग्राहक सेवा केंद्र पर एक साथ लाभ का झांसा देकर करीब 90 महिलाओं के खाते खोले गए थे। ऐसे में जालसाजों ने रजिस्टर मोबाइल नंबर से यूपीआई के माध्यम से दो करोड़ की लेनदेन कर दी।
करनैलगंज पिपरी शाखा प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के बाद तत्काल खाता फ्रीज कर दिया गया। केरल, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों के मोबाइल नंबर पंजीकरण की बात सामने आई है। साथ ही दूसरे से जमा करवाकर खाते से पैसे निकाले गए हैं। शाखा प्रबंधक का कहना है कि उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। कुल 65 खाताधारकों के आवेदन के आधार पर खाता फ्रीज किया गया है। तथ्यों के आधार पर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हीलाहवाली से आरोपियों के भूमिगत होने की आशंका
-- पीड़ितों का कहना है कि पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की मिलीभगत से उनके साथ ठगी की गई है। आरोप है कि बैंक के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी हीलाहवाली की जा रही है। संचालक और जालसाजों के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई। ऐसे में आरोपी भूमिगत हो सकते हैं। तेलंगाना पुलिस की नोटिस पाने वाली गुड़िया देवी का कहना है कि उन्हें सोलर पैनल के नाम पर 10000 रुपये खाते में आने का झांसा दिया गया था और कहा गया था कि पैसा जब आएगा तो आपके नंबर पर मैसेज आ जाएगा। मगर कोई मैसेज नहीं आया।
लिखित सूचना मिलने पर होगी कार्रवाई
कोतवाल करनैलगंज श्रीधर पाठक ने बताया कि बैंक या बैंक के ग्राहकों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई तहरीर या लिखित सूचना नहीं दी गई है। यदि लिखित सूचना प्राप्त होती है तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।