फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   offloading start in Elgin-chatdi dam

एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान शुरू

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
offloading start in Elgin-chatdi dam
कटान करती घाघरा - फोटो : अमर उजाला
 घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घाघरा के बढ़े जलस्तर से एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान शुरू हो गई है। सोमवार को बनबसा बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी पुन: छोड़ दिया गया है, जो सुबह तक यहां पहुंच जाएगा। इससे घाघरा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इससे कछार पर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कटान के चलते नैपुरा व परसावल गांव की करीब ढाई सौ बीघा जमीन घाघरा में समा गई है। 
विज्ञापन


घाघरा की बाढ़ ग्राम परसावल एवं नैपुुरा में कहर बरपा रही है। इन गांवों के किनारे की भूमि धीरे-धीरे धारा में समाहित होती जा रही है। परसावल में ही सुभाष के घर के पास बनी एक पुलिया बाढ़ के पानी में बह गई। करीब 250 बीघा कृषि योग्य भूमि घाघरा की कटान में समा गई। वहीं बांध को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 से काफी ऊपर हो गया। शाम तक जलस्तर 106.466 सेमी हो गया था। वहीं करीब 2 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा। 247 मीटर लंबे कटवन पर घाघरा की धारा सीधे ठोकर दे रही है। पर घाघरा की तेज धारा इस वर्ष इसे काटने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 11 जुलाई को अप व डाउन में हुई बैक रोलिंग के चलते आसपास कुछ जमीन कटी थी, जिसे पैकप करने का काम पूरा कर लिया गया है। जेई ओमकार का कहना है कि ज्यों-ज्यों जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कट व स्परों के नोज को और ऊपर उठाया जा रहा है। जिससे बांध से टकराने वाला पानी बहुत ही कम दाब के साथ बांध से टकराता है।

ऐसे में मशीना का कोई खतरा बाध के डेंजर जोन में नहीं है। बांध पूरा सुरक्षित है। बनबसा बैराज से सोमवार को 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो मंगलवार की शाम तक एल्गिन बांध पर पहुंचेगा। एई अशोक कुमार ने बताया कि घाघरा का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है।

बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार की रात से ही बांध पर कैंप कर रहे एसडीएम करनैलगंज अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि चंदापुर किटौली के तीन मजरे जो नदी व बांध के बीच में बसे है, जिनमें धुसवा, नाऊपुरवा, बिचला पुरवा शामिल हैं।


यहां के लोगों को आने-जाने के लिए तीन नावें उपलब्ध करा दी गई हैं। सोमवार की सुबह तहसीलदार करनैलगंज महेंद्र किसोर मिश्र बांध पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि अफवाह पर ध्यान न दें। बांध पूरी तरह सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed