{"_id":"5fce570b8ebc3ecf750c6818","slug":"officers-listened-to-soldiers-problems-on-flag-day-gonda-news-lko5535643197","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं सैनिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं सैनिकों की समस्याएं
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक कल्याणबन्धु की बैठक में सैनिकों की समस्या सुनते अधिकारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक झंडा स्मारिका के विमोचन के साथ ही सैनिक कल्याणबंधु की बैठक आयोजित की गई तथा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सैनिक झंडा स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार (रि.) ने जिलाधिकारी को प्रतीक झंडा भेंट किया। इस अवसर पर सैनिकों के कल्याणार्थ धनार्जन का भी कार्य किया गया।
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सैनिक कल्याण बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों समस्याओं को सुनकर, संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्राम रोसी पुरवा परसा गोड़री निवासी भूतपूर्व सैनिक शिवकुमार तिवारी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके गांव के ही मृतक सूबेदार नरायन प्रसाद तिवारी के बेटे उमाशरन द्वारा मां की मृत्यु के बाद अपनी पत्नी को पिता की पत्नी बनाकर फर्जी तरीके से पेंशन ली जा रही है। इस प्रकरण की जांच एडीएम द्वारा सीओ सिटी को सौंपी गई है। जानकी नगर गोंडा निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेश्वर तिवारी ने बताया कि उसने वर्ष 2012 में जमीन का बैनामा लिया था, परंतु आज तक उसे कब्जा प्राप्त नहीं हुुआ है।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक विजय सिंह कारगिल ने कचहेरी गेट से पुलिस अधीक्षक आवास रोड की तरफ नाली न होने से जलभराव होने की समस्या बताई जिस पर एडीएम ने नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कई सैनिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी एडीएम के सामने रखीं जिस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार, एसडीएम वीर बहादुर यादव व महेंद्र कुमार, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम व प्रशिक्षु सीओ आशीष शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, हेमन्त सिंह, सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक विजय सिंह कारगिल सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
शिक्षकों व कर्मचारियों को लगाया फ्लैग
गोंडा। सशस्त्र झंडा दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों व कर्मचारियों को फ्लैग लगाया। इस दौरान सभी ने सहयोग राशि भी दी। महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी डॉ. पुष्यमित्र मिश्र ने बताया कि सात दिसंबर का दिन सेना और इसके जवानों के लिए काफी खास माना जाता रहा है। इसकी वजह यह हैं कि इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है। इसलिए इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कहा जाता है। जिससे लगातार उत्साहवर्धन होता रहे और वे गौरव को प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों का डॉ. वंदना सारस्वत प्राचार्य, डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य नियंता, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. के एन पांडेय, डॉ. जयशंकर तिवारी, अर्जुन वर्मा, शरद कुमार पाठक आदि ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों में लखन माथुर, सीनियर अन्डर ऑफिसर, सत्यप्रकाश, प्रिया सिंह, निधि सोनी आदि उपस्थित रहे।