फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers distraught over killings of Hindus in Kashmir Valley

पाक से खफा बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं ने फूंका पुतला

Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officers distraught over killings of Hindus in Kashmir Valley
गोंडा। पिछले दिनों कश्मीर के श्रीनगर व ईदगाह जिले में हिंदुओं व सिख समाज के लोगों की हुई निर्मम हत्याओं से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका है। नगर के रामलीला मैदान से लखनऊ हाईवे स्थित चर्च चौराहे पर आतंकवाद का पुतला व पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्र हुए और यहीं से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू व बजरंग दल के जिला संयोजक शिव शंकर सिंह निशु ने हुंकार भरी।
विज्ञापन

दोनो के नेतृत्व में पाकिस्तान मुर्दाबाद, जेहादी आतंकवाद मुर्दाबाद, कश्मीर में हिंदुओं की हत्या में बंद करो, जेहादी आतंकवाद का सफाया करो, जैसे उद्घोष लगाते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर घसीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चर्च चौराहे पर पहुंचे और यहां पर आतंकवाद का पुतला व पाकिस्तान का ध्वज जलाया। कार्यकर्ताओं को संबोधन के क्रम में विहिप बजरंग दल नेता राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि एक बार पुन: कश्मीर में 1990 का इतिहास दोहराने का प्रयास हो रहा है।
जिस से कश्मीर घाटी हिंदू विहीन हो सके। अभी हाल की घटनाओं को सुनने देखने से जो मिला उससे ये लग रहा है लक्षित करके हिंदू व सिख समुदाय के लोगों को जान से मारा जा रहा है।

कहा कि केंद्र सरकार ने जिस प्रकार से पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक किया है, उसी प्रकार से कश्मीर घाटी में भी जिहादी कट्टरपंथी मजहबी आतंकवादियों के विरुद्ध निर्णायक स्ट्राइक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed