{"_id":"8dbb40399a6a45568a885cf036aecb86","slug":"occupied-the-land-of-power-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर की जमीन पर कब्जा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना के राजापुर परसौरा में सिस्टम इंप्रूवमेंट (प्रणाली सुधार योजना) के तहत बन रहे बिजलीघर की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। बताया जाता है कि जिस जगह पर बिजलीघर निर्माणाधीन है, ठीक उसी के बगल राजापुर गांव निवासी एक व्यक्ति को काफी समय पहले दो बिस्वा जमीन आवासीय पट्टे के रूप में दी गई थी, जिसने बिजलीघर की जमीन पर भी कब्जा कर लिया और अब वह पावर कॉर्पोरेशन के लोगों को उस जमीन पर बाउंड्रीवाल नहीं उठाने दे रहा।
सिस्टम इंप्रूवमेंट के तहत मुजेहना के राजापुर परसौरा में पावर कॉर्पोरेशन का एक बिजलीघर भी निर्माणाधीन है। साल भर पहले इस बिजलीघर के लिए 40 गुणा 60 यानि 24 सौ स्क्वायर फुट जमीन पावर कॉर्पोरेशन को बिजलीघर निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर पर मुहैया कराई गई थी, जिस पर बिजलीघर के स्विचयार्ड के निर्माण के साथ ही बाउंड्रीवाल उठनी थी।
निर्माण का सारा काम पावर कॉर्पोरेशन की सिविल विंग को करना था। लेकिन सिविल विभाग की तरफ से निर्माण में बरती गई लापरवाही का फायदा उठा कर उसकी बाउंड्रीवाल वाली जमीन पर ठीक बिजलीघर से सटकर दो बिस्वा जमीन का आवासीय पट्टा पाए एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता गोंडा राधेश्याम भाष्कर का कहना है कि जानकारी में मामला कुछ दिनों पहले ही आया था। इसके बाद मैंने इसकी पूरी जानकारी से जिलास्तरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
राजापुर के एक व्यक्ति ने बिजली घर की जमीन कब्जा रखी है। बाउंड्रीवाल न उठ पाने के कारण बिजलीघर का काम रुका पड़ा है। मामले के निस्तारण में उनकी पूरी टीम लगी हुई है।