फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Observer inspected 12 polling stations

Gonda News: प्रेक्षक ने 12 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Fri, 03 May 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Observer inspected 12 polling stations
करनैलगंज में मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं प्रेक्षक नि​धि निवेदिता। - संवाद
करनैलगंज (गोंडा)। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रेक्षक निधि निवेदिता ने सभी मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को करनैलगंज के 12 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रेषक निधि निवेदिता शुक्रवार दोपहर करनैलगंज पहुंचीं। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज, विवेकानंद विद्यालय करनैलगंज तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांडेचौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंजेमऊ, कंपोजिट विद्यालय सकरौरा, प्राथमिक विद्यालय हीरापुर शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय चकरौत सहित एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर छांव, शौचालय, पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकांश विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर प्रेक्षक ने अधिकारियों की तैयारियों पर प्रसन्नता जताई। वहीं, सभी मतदान केंद्रों पर पूरी तरह व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उनके साथ तहसीलदार मनीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed