फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now they become Hindus by wearing janeu on coat: Pathak

कोट पर जनेऊ पहन कर अब बनते हैं हिंदू: पाठक

Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now they become Hindus by wearing janeu on coat: Pathak
गोंडा। भाजपा की ओर से विधानसभा वार आयोजित जनविश्वास यात्रा में आए सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कानून मंत्री ने तंज कसा कि अब तो कोट पर जनेऊ पहन कर लोग हिंदू बन रहे हैं, अखिलेश को जिन्ना के नाम पर वोट मांगना चाहिए न कि हिंदू के नाम पर। राहुल को तो हिंदुत्व ही नहीं पता।
विज्ञापन

सपा कार्यकाल की व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय हर जिले में एक मिनी सीएम होता था और गुंडई भी चरम पर थी। अखिलेश सरकार में ब्राह्मणों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए। प्रियंका गांधी की घोषणाओं पर सवाल उठाया कि जो वायदे वह यूपी में कर रही हैं, उनको पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा में दम हो तो वह जिन्ना के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं। कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश में सरकार बनाने का जो सपना देख रहे हैं वह कभी पूरा नहीं होगा। भाजपा ने सबको राम नाम का जप करना सिखाया है जो आरएसएस की परछाई से डरते थे, अब उन्हीं से अखिलेश आशीर्वाद मांग रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनता से सीधा संवाद बनाने के लिए भाजपा जन विश्वास यात्रा कर रही है। उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों से 6 जन विश्वास यात्रा निकाली गई हैं। इसी क्रम में कानून मंत्री अवध क्षेत्र के आंबेडकर नगर से निकली जन विश्वास यात्रा के साथ अयोध्या में सम्मिलित हुए। सर्किट हाउस से मंत्री पाठक शहर की जनविश्वास यात्रा में शामिल हुए और मेहनौन में आयोजित यात्रा व रैली में भी पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, होमगार्ड एवं सैनिक कल्याण मंत्री पलटू राम, सदर विधायक प्रतीक भूषण, महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था। आम जनता समाजवादी पार्टी के झंडे को देख कर कहने लगी थी कि जितना बड़ा झंडा उतना बड़ा गुंडा। पहले सरकारी ठेके होते थे तो गोलियां तक चल जाती थीं। आज उत्तर प्रदेश में माफिया नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed