फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now there will not be any misappropriation in electricity bill

अब नहीं हो सकेगी बिजली बिल में हेरा-फेरी, प्रोब बिलिंग करेंगे मीटर रीडर

Wed, 10 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now there will not be any misappropriation in electricity bill
गोंडा। बिजली बिल में अब मीटर रीडर हेरा-फेरी नहीं कर सकेंगे। मीटर रीडरों के मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने बिलिंग की नई व्यवस्था इजाद की है। जिले में अब प्रोब-बिलिंग की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इससे बिलिंग में की जाने वाली गड़बड़ियां पूरी तरह रुक जाएंगी। प्रोब-बिलिंग के तहत अब सीधे मीटर से बिलिंग डिवाइस को कनेक्ट कर बिल बनाया जाएगा। इसमें मीटर रीडर चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

स्वत: ही बिलिंग डिवाइस मीटर में उपलब्ध पूरा डाटा रीड कर बिल बनाने का काम करेगी। इसके लिए सभी मीटर रीडरों को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं विद्युत वितरण खंड दो में करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रोब-बिलिंग से रीड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोब बिलिंग सिस्टम में मीटर रीडरों के फोन में एक एप्प डाउनलोड कराया गया है। वहीं मीटरों में एक प्वॉइंट दिया गया है। इस प्वॉइंट से बिलिंग डिवाइस या मोबाइल को कनेक्ट करने के बाद स्वत: ही बिल बन जाएगा। इसमें न तो मीटर नंबर डालने की जरूरत होगी और न ही मीटर रीडिंग। इससे बिजली बिल में गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होती है।
प्रोब बिलिंग सिस्टम में उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिलने के साथ ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी पर भी बिजली का बिल पहुंच जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल न मिलने की समस्या से निजात मिलेगा।

इसके लिए अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने अपने खंड के मीटर रीडरों को अपने साथ रजिस्टर रखकर उसमें उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी नोट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed