फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now struggling at the station to return to work

Gonda News: अब काम-धंधे पर लौटने के लिए स्टेशन पर जद्दोजहद

Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now struggling at the station to return to work
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी भीड़। -संवाद
गोंडा। होली के बाद लोगों ने महानगरों का रुख करना शुरू कर दिया है। गोंडा रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग महानगरों की ओर जा रहे हैं। स्टेशन पर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। रेलवे की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था न किए जाने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आठ मार्च को होली मनाई गई। परिजनों के साथ होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में महानगरों से भी लोग आए थे। अब त्योहार के बाद लोग फिर अपने काम-धंधे पर जा रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। विभिन्न ट्रेनों से नई दिल्ली, अमृतसर, जालंधर, नोएडा, मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य महानगरों को लोग जा रहे हैं।
विज्ञापन

भीड़ के बावजूद रेलवे की तरफ से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। किसी को स्लीपर कोच में अपनी आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है तो तमाम यात्रियों को जनरल कोच में भी जगह नहीं मिल पा रही। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री विजय जायसवाल ने बताया कि होली के बाद रोजी-रोटी के लिए जालंधर जा रहे हैं। कहा कि भीड़ की वजह से स्लीपर कोच की स्थिति बहुत खराब है। जिससे अपनी बर्थ पर बैठ नहीं सकते। रामपाल का कहना है कि वह होली मनाने घर आए थे। अब मजदूरी के लिए मुंबई जा रहे हैं। हाल ये है कि कोच में घुसने के लिए धक्कामुक्की का सामना करना पड़ रहा है। संतोष ने बताया कि नासिक जा रहे हैं। भीड़ को देेखते हुए रेलवे को इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed