{"_id":"724fe05d0dc9e00ffc5cadf20e995e54","slug":"now-rural-will-be-plantation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रामीण करेंगे पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रामीण करेंगे पौधरोपण
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को जिले में एक लाख 10 हजार पौधों का वितरण ग्रामीणों को किया गया। ग्रामीण इन पौधों को नहरों के किनारे रोपित करेंगे। पौधों का वितरण सूबे के जंतु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने किया।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी डीएफओ अंकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों सरकार ने जिले में एक साथ एक लाख 10 हजार पौधे लगाने का निर्देश दिया था।
पौधरोपण की सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। गत दिनों सरकार ने अचानक जिले के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। शनिवार को जिले में एक लाख 10 हजार पौधों का वितरण किया गया।
मदरहिया गांव में सूबे के जंतु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया। मंत्री ने गांव में सांकेतिक रूप से पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
बांटे गए पौधों को ग्रामीण राप्ती नहर व अन्य नहरों के किनारे लगाएंगे। सिंचाई विभाग इन पौधों की निगरानी करेगा। ग्रामीणों को नीम, पीपल, जामुन, बरगद, पाकड़, शीशम व चिलबिल आदि के पौधे वितरित किये गए है।
डीएफओ ने यह भी बताया कि पौधों के वितरण व रोपण की निगरानी वन विभाग द्वारा भी की जाएगी। पौध वितरण के अवसर पर मुख्य वन संरक्षक देवीपाटन मंडल के थामस समेत कई अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।