{"_id":"10f230abc75443d530a225ac375242fa","slug":"now-power-supply-will-not-cut-whole-night-on-ramjan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में रात भर नहीं कटेगी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में रात भर नहीं कटेगी बत्ती
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान महीने की शुरुआत के साथ ही जिले में होने वाली बिजली कटौती का
विज्ञापन
शेड्यूल भी बदल गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक पवित्र रमजान महीने तक
गोंडा शहर की बिजली पूरी रात नहीं कटेगी। जबकि करनैलगंज, नवाबगंज और तरबगंज
फीडरों की बिजली भी पूरी रात में केवल ढाई घंटे ही काटी जाएगी। नए शेड्यूल
के मुताबिक रमजान महीने भर गोंडा शहर को 20 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र के
फीडरों को 12 घंटे बिजली मिलेगी।
गुरुवार से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इसे लेकर सिस्टम कंट्रोल से बुधवार को रोस्टिंग का नया शेड्यूल भी लागू कर दिया गया है। नए शेड्यूल में गोंडा शहर की बिजली दिन में 12 बजे से 4 बजे के बीच काटी जाएगी। जबकि शाम को 6 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी। ठीक इसी तरह 220 केवी कंट्रोल रूम से निकले ग्रामीण क्षेत्र के तीन फीडरों तरबगंज, करनैलगंज व नवाबगंज की बिजली भी रात में केवल साढ़े 11 बजे से दो बजे के बीच ढाई घंटे के लिए कटेगी।
इसलिए तीन फीडरों की 33 केवी लाइन से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों को शाम साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 11 बजे और रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी।
सिस्टम कंट्रोल से रोस्टिंग शेड्यूल का मैसेज बुधवार को मिला है। नए शेड्यूल के तहत गोंडा शहर में पूरी रात कोई कटौती नहीं होनी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों की बिजली भी रात में केवल ढाई घंटे के लिए काटी जानी है। यह शेड्यूल बुधवार से ही लागू कर दिया गया है। -आरके त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी पारेषण खंड विभाग, गोंडा