{"_id":"614f60aa8ebc3efde43e5791","slug":"now-muslims-should-come-openly-with-bjp-brij-bhushan-gonda-news-lko5972529183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुसलमानों को खुलकर भाजपा के साथ आ जाना चाहिए: बृजभूषण ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुसलमानों को खुलकर भाजपा के साथ आ जाना चाहिए: बृजभूषण ं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भाजपा सरकार की उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं का लाभ हर समाज के लोगों को मिला है। ऐसे में मुसलमानों को भाजपा के साथ आ जाना चाहिए। मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझने वाले नेता भी अब उनसे कतराने लगे हैं। मुसलमानों का हित भाजपा की सरकार में ही है और उन्हें अब खुलकर भाजपा का साथ देना चाहिए। यह बातें कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने करनैलगंज सिंचाई विभाग डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले किसी भी पार्टी की रैली में बिना किसी मौलाना के रैली या बैठक संपन्न नहीं होती थी। मोदी के आने के बाद मुसलमानों का वोट केवल चाहते हैं, मगर मुसलमानों को अपने बगल बैठाने में हिचकने लगे हैं। ुस्लिम समाज को इस पर विचार करना पड़ेगा कि भाजपा के साथ उन्हें आना चाहिए और दूसरे दलों के बहकावे में नहीं पढ़ना चाहिए।
सांसद ने कहा कि लगातार विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। भाजपा सरकार जब से बनी है तब से लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारा कहे गए सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास नारे को पूरी तरह सफलता पूर्वक चलाए जा रहा है।
विज्ञापन
गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और जिन लोगों को योजनाओं का सही लाभ नहीं मिला है। इस सरकार में एक-एक करके उनको चिह्नित किया जाएगा। उन्हें सरकार की ओर से लाभ मिलेगा।
उन्होंने धर्मांतरण पर बोलते हुए कहा कि बाहरी फंडिंग के विरुद्ध देश में कार्रवाई सरकार द्वारा की जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाना नितांत आवश्यक हो गया है जो बाहरी फंडिंग के जरिए धर्म परिवर्तन करा कर समाज में गंदगी फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गोंडा में लगभग 500 करोड़ रुपये से प्रति विधानसभा के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जो विकास कार्य इस सरकार में हो रहे हैं वह इसके पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गोंडा जिले में बहुत ऐसी उपलब्धियां हैं जो आजादी के बाद आज तक नहीं हो पाई थी।
उन्होंने कहा कि जिले की टेढ़ी नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे और मनरेगा के अतिरिक्त योजना बनाकर इस नदी को प्रदूषण से मुक्त कराएंगे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे देवीपाटन मंडल में बसपा का एक भी टिकट नहीं बिका है।
समाजवादी पार्टी अपने घमंड में चूर है और वह अपने सरकार बनाने के दावे कर रही हैं। सांसद ने ओवैसी को पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तो बरसात की तरह मेंढक बाहर आ जाते हैं और ऐसे लोगों से बीजेपी को न कभी कोई खतरा रहा है न होगा। कहा कि वह कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। किसी अन्य क्षेत्र से उनका चुनाव लड़ना नहीं होगा। उन्होंने किसान आंदोलन को शाहीन बाग का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि इससे सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
उन्होंने गोंडा जिले के लिए बाढ़ के मुद्दे पर बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद कोई भी बांध नहीं टूटा है न ही जनहानि धन हानि हुई है, बल्कि बांध पर ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह मसौलिया एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।