{"_id":"60255f818ebc3ee97d236959","slug":"now-lover-s-body-found-hanging-from-tree-gonda-news-lko56435962","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। सिसैया दलेल गांव निवासी युवती की हत्या के बाद गुरुवार की दोपहर में उसके प्रेमी का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर एक पेड़ में गमछे से लटका मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच भांजी की हत्या करने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र के सिसैया दलेल गांव निवासी सोनिया खातून (22) का गांव के एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व वह प्रेमी के साथ रहने चली गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। वापस घर आने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी गांव के ही एक दूसरे युवक से शादी करा दी।
तभी से वह ससुराल में रह रही थी। मंगलवार को वह अपने ससुराल से अपने प्रेमी के घर चली गई। इसकी जानकारी बखरिया गांव निवासी उसके मामा छांगुर को हुई तो वह अपने भाई के साथ प्रेमी के घर पहुंचा और सोनिया की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से भयभीत प्रेमी के परिवारीजन घर छोड़ कर कहीं चले गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर में प्रेमी नसीब अली का शव कटरा बाजार के कटहवा गांव के समीप एक खेत में पेड़ में गमछे से लटका मिला। गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार बृजेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी मामा छांगुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।