फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice issued to 40 street vendors

Gonda News: 40 पटरी दुकानदारों को नोटिस जारी

Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 40 street vendors
गोंडा। पटरी दुकानदारों की बेहतरी के लिए 31 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने लखनऊ हाईवे पर सिंचाई डाक बंगला वाले इलाके को वेंडिंग जोन में शामिल करने का एलान किया था। इसी बीच सरयू नहर विभाग की ओर से 40 दुकानदारों को अवैध बताते हुए नोटिस दिया गया है। विधिक कार्रवाई की चेतावनी के साथ दुकान संचालन से जुड़े अभिलेख तलब किए गए हैं। इससे दुकानदार असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन



प्रशासन ने बीते साल जनवरी महीने में वेंडिंग जोन योजना तैयार की थी। 91.31 लाख की एक योजना भी तैयार की थी, जिससे दुकानदारों के लिए दुकान बनाने और उन्हें आवंटित करने का खाका खींचा था। इसमें सिंचाई विभाग की बाउंड्री से लगी दुकानों के संचालक भी शामिल थे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही यह योजना लटक गई और अब एक बार फिर डीएम ने इस पहल को आगे बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने वेंडिंग जोन की स्थापना कराने के लिए नगर पालिका परिषद को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इससे पटरी दुकानदारों को अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान शुक्रवार को सरयू नहर खंड - चार की ओर से दुकानदारों को नोटिस थमा दिया गया। अधिशासी अभियंता दुर्गेश गर्ग ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि अवैध तरीके से लोगों ने दुकान बना ली है। मुख्य अभियंता के आवास के गेट पर ही कब्जा कर रखा गया है, इसलिए सभी दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से बिना अनुमति क्यों दिया नोटिस
दुकानदार दिनेश ने कहा कि प्रशासन ने वेंडिंग जोन घोषित किया है, इसकी जानकारी दी गई है। बीते दिनों नगर पालिका परिषद की ओर से वीडियो रिकॉर्डिंग करके सर्वे भी किया गया। इसके बाद भी बिना प्रशासन की अनुमति के नोटिस दिया जाना कहां तक उचित है। कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र ने कहा कि इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से भेंट करके बात की जाएगी। दुकानदारों की काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed