{"_id":"583f15714f1c1b2616de5151","slug":"not-gate-cash-the-commotion-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कैश, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कैश, लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते खाताधारक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेहर बाजार बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा महोली में तीन दिन से कैश न मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। पांच घंटे तक ग्राहकों ने कर्मियों को बैंक का ताला ही नहीं खोलने दिया। खाताधारक कैश उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे उतरौला एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। गुरुवार को दस बजे से कैश बांटे जाने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
पंजाब नेशनल बैंक शाखा महोली में बीते तीन दिनों से कैश नहीं मिल रहा है। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही बैंक पहुंचे खाताधारक प्रभुदयाल यादव, मुस्ताक, नसीम खां, आशीष पांडेय, चंद्रजीत सिंह व तुफैल खां आदि बैंक में कैश न होने की बात सुनते ही आक्रोशित हो गए।
गुस्साए दर्जनों खाताधारकों ने बैंक के सामने हुसैनाबाद ग्रंट मार्ग जाम कर दिया। ग्राहकों ने बैंक पहुंचे कर्मियों को भी रोक लिया और ताला नहीं खोलने दिया। मौके पर पहुुंचे उपनिरीक्षक विवेक शुक्ल ने खाताधारकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कैश उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
शाम करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम उतरौला आरबी राम तथा सीओ ने बैंक के उच्चाधिकारियों से बात की। यह आश्वासन मिलने पर कि गुरुवार को खाताधारकों को कैश उपलब्ध कराया जाएगा। एसडीएम तथा सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मथुरा बाजार में बुधवार को बैंक खाते से मात्र एक हजार रुपये निकालने आई ग्राम मधनगर पकरेला निवासी निर्मला पत्नी पारस लाइन में खड़े-खड़े बेहोश हो गई। निर्मला ने केवल एक हजार रुपये का विड्रॉल भरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लंबी लाइन व तेज धूप के चलते निर्मला अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। साथ में आए अन्य ग्राहकों ने निर्मला को सहारा देकर घर पहुंचाया।