फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Not cash in the bank to encompass

बैंक में कैश न मिलने पर ग्राहकों का प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Not cash in the bank to encompass
बलरामपुर में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिले के अनेक बैंकों में शुक्रवार को अफरातफरी का माहौल रहा। कई बैंकों के सामने कैश न मिलने पर ग्राहकों ने जमकर प्रदर्शन किया। बैंकों के मेन गेट पर ताला जड़कर अफसरों व कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। कैश न मिलने से ग्राहकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित ग्राहकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मथुरा बाजार में दो दिनों से पैसों का भुगतान न होने से खाताधारकों ने बैंक स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। बैंक में ताला जड़कर घंटों प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मथुरा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज सभाजीत सिंह ने  ग्राहकों को समझाने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्राहकों का आक्रोश शांत हुआ। हरैया सतघरवा संवादसूत्र के अनुसार सर्व यूपी ग्रामीण बैंक हरैया में कैश न मिलने से ग्राहकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों का आरोप है कि एक सप्ताह से बैंक से कैश नहीं मिल रहा है। पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट लेकर लोग भटक रहे हैं। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गौरा चौराहा में खाताधारक तुलराम, मेहीलाल, शमसुद्दीन, कृपाराम, अलगू व बुधई आदि ने आरोप लगाया कि रबी की बुआई के लिए खाद व बीज खरीदने में पैसा न मिलने से काफी दिक्कत हो रही है।

बैंक में 24000 रुपये का भुगतान होने के बावजूद मात्र 500 रुपये दिया जा रहा है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक रमईडीह में खाताधरकों का भुगतान न होने से बैंक में ताला जड़ दिया। पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट जमा करने वाले ग्राहकों ने चौराहे पर जमा होकर बैंक कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

खाताधारक शमीउल्ला, पवन कुमार, केदारनाथ, महबूब, मून, रामशिला, रुपेश व रामसूरत ने आरोप लगाया कि कई दिनों से कैश न होने का बहाना बनाकर लौटा दिया जा रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ललिया बाजार में पैसा न होने से दो बजे बैंक खोला गया।


लाइन में लगे ग्राहकों का पैसा नहीं जमा किया गया। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के आरएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 22 नवंबर को जिले के सभी ग्रामीण बैंकों में एक करोड़ रुपये की धनराशि शाम को 5 बजे अलॉट की गई थी। इसके बाद जिले को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed