{"_id":"61b638b659521713c5544ae5","slug":"nomination-for-166-panchayat-members-including-pradhan-gonda-news-lko6086414139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के एक पद समेत 166 पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के एक पद समेत 166 पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई है। रूपईडीह के देवतहा पंचायत में प्रधान के रिक्त पद के साथ ही जिले के 166 रिक्त सदस्यों के पदों के लिए नामांकन किया गया।
सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। रूपईडीह की देवतहा पंचायत के रिक्त प्रधान पद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया है। मंगलवार को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 20 को मतदान और 21 को मतों की गणना होगा।
रूपईडीह ब्लॉक के देवतहा पंचायत के रिक्त प्रधान पद के साथ ही 166 पंचायत सदस्यों के पद की निर्वाचन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रधान पद का ही चुनाव है और रूपईडीह के देवतहा से सात लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
उपचुनाव में रिक्त पद पर इससे घमासान होना तय है। माना जा रहा है कि यहां पर चुनाव होगा और जिन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, उसमें शायद ही कोई नामांकन वापस ले। ब्लाक में बीडीओ मंजू त्रिवेदी के साथ एडीओ पंचायत अजीत कुमार गुप्त व्यवस्था में लगे रहे।
प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित अवस्थी के साथ कई गांवों के पंचायत प्रतिनिधि भी नामांकन के दौरान ब्लाक पर रहे। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले नामांकन पत्रों की जांच पर टिक गई है। इसके बाद नाम वापसी और चुनावी शोर गावों में शुरू हो जाएगा। नामांकन के बाद ही प्रत्याशी गावों में लोगों को साधने के लिए जुट गए हैं।
बेलसर ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के उप चुनाव के लिए ब्लॉक परिसर में नामांकन हुआ। बेलसर के निहालपुर, पूरे डाल, लिलोई खुर्द में ग्राम पंचायत सदस्यों के त्यागपत्र से सीट रिक्त हो गई थी। जफरापुर, ठड्डकी पट्टी, अकोनी में ग्राम पंचायत सदस्यों की मृत्यु हो जाने से सीट रिक्त हो गई थी। वहीं सेमरी कला में किसी के नामांकन न करने से सीटें रिक्त थीं। सात ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक एक ही नामांकन हुआ।