{"_id":"605b603e8ebc3ecbb54f7440","slug":"nodal-officer-in-siege-due-to-negligence-in-making-golden-card-gonda-news-lko571193965","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर नोडल अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर नोडल अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
गोंडा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने पर डीएम मार्कंडेय शाही ने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने प्राथमिकता के बावजूद काम काज में शिथिलता बरतने को योजना नोडल व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मलिक आलमगीर को दंडात्मक कार्रवाई घेरे में लाने को नोटिस जारी किया है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में चयनित लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी कराने को 10 मार्च से 24 मार्च के मध्य विशेष पखवाड़ा आयोजित कर लक्षित परिवारों व लाभार्थियों को योजना के घेरे में लाने को निर्देशित किया गया था।
प्रगति की समीक्षा में गोल्डन कार्ड बनवाने की स्थिति काफी असंतोषजनक पाई गयी। इसमें योजना के नोडल अधिकारी को चिकित्सा, विकास, पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों के फील्ड कर्मियों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों का जागरूक बना योजना से जुड़वाने का कार्य करवाना था।
विज्ञापन
इसके बावजूद गोल्डन कार्ड बनवाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी। इससे नाराज डीएम ने नोडल अधिकारी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। इसके आधार पर भी आरोपी चिकित्सक के को विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।