फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No parking zone orders were passed

नो पार्किंग जोन का फरमान नहीं चढ़ा परवान

Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
No parking zone orders were passed
गोंडा के जिला महिला अस्पताल गेट के सामने नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर क्षेत्र को जाम की समस्या से निजात दिलाने व एंबुलेंस को रास्ता दिए जाने के लिए जिलाधिकारी का महिला अस्पताल से गुरुनानक चौराहे तक नो पार्किंग जोन का आदेश अमल में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क के पटरियों पर दोनों तरफ ठेला वालों का कब्जा रहता है। वहीं बचे हुए स्थान पर आधी सड़क तक लोग गाड़ियां खड़ी कर खरीददारी करने चले जाते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थित बनी रहती है। महिला अस्पताल में जाने वाली एंबुलेंस घंटो तक जाम में फंसी रहती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने महिला अस्पताल चौराहे से गुरुनानक चौराहा तक नो पार्किंग जोन घोषित कर नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नो पार्किंग जोन को लेकर दिया गया डीएम का फरमान परवान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शहर में जाम की स्थित को देखते हुए कहा था कि अस्पताल के सामने से चौराहे तक सड़क की पटरी पर अवैध रूप से ठेला आदि लगाने तथा वाहनों को खड़ा करने के कारण यहां आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

प्राय: जाम लगा रहता है जिससे एंबुलेंस निकलने में परेशानी होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को गुरुनानक चौराहे से महिला अस्पताल के गेट तक अवैध रुप से ठेला आदि को प्रतिबंधित करते हुए नो पार्किंग जोन बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी भी पहले की तरह सड़क के दोनों पटरियों पर ठेला लग रहा है तथा टेम्पो-ई रिक्शा के साथ सैकड़ों की संख्या में निजी वाहन खड़े मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed