फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No construction of animal shed even after eight months of payment

भुगतान के आठ माह बाद भी पशु शेड का निर्माण शुरू नही

Wed, 20 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
No construction of animal shed even after eight months of payment
गोंडा। भुगतान होने के आठ माह बाद भी पशु शेड का निर्माण शुरू नहीं हो सका। एक व्यक्ति के नाम पशु शेड निर्माण के लिये धन स्वीकृत हुआ, एक फर्म के नाम से धन का भुगतान भी कर दिया गया। मगर 8 माह बाद भी निर्माण नहीं कराया गया है। मामला तहसील करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कोंचा कासिम के मजरा कुट्टी से जुड़ा है। यहां के निवासी नवीन कुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि उसके नाम से पशु शेड निर्माण के लिये एक लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत हुआ था। ग्राम पंचायत द्वारा जेके ट्रेडर्स नामक फर्म को निर्माण के लिये धन का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

जिसे फर्म द्वारा बीते 18 फरवरी को प्राप्त भी कर लिया गया। मगर 8 माह बाद भी पशु शेड का निर्माण नहीं कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी से भी उसने शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ रामआज्ञा मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ग्राम प्रधान के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में नवीन कुमार नाम के दो व्यक्ति हैं। शिकायतकर्ता के अलावा दूसरे नवीन कुमार के नाम से पशु शेड स्वीकृत हुआ था। जिसका निर्माण भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed