फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newlyweds die due to high voltage

हाई वोल्टेज से नवविवाहिता की मौत

Thu, 26 May 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Newlyweds die due to high voltage
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के टकटोना गांव में बुधवार देर रात ट्रांसफार्मर जलने के बाद घरों में हाई वोल्टेज आ गया। इससे न केवल दर्जनों घरों के बिजली के उपकरण फुंक गये, बल्कि एक नवविवाहिता की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं, नवविवाहिता के पिता ने बेटी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की बात कहते हुए पुलिस से छानबीन की मांग की है। दूसरी ओर तहसीलदार ने मौका मुआयना कर लेखपाल से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

टकटोना गांव के ट्रांसफार्मर में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे लोगों के घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने लगा। देखते ही देखते घरों में लगे विद्युत उपकरण जलने लगे। वहीं, करंट की चपेट में आने से गांव निवासी श्रवण कुमार गोस्वामी की पत्नी नीलू गोस्वामी (20) की मौत हो गई। श्रवण ने बताया कि बीते 18 फरवरी को ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

श्रवण के मुताबिक बुधवार देर रात जब गांव में हाई वोल्टेज करंट उतरा उस समय नीलू अपने कमरे में नाश्ता कर रही थी। उसने पास में ही ट्रंक पर रखा पानी का गिलास उठाया तो करंट की चपेट में आ गई। जबकि घर की विद्युत लाइन काटकर उसे बचाने का प्रयास किया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलू के पिता दुर्गा प्रसाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत होने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से मामले की छानबीन की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, हाई वोल्टेज से गांव के मोहब्बत अली, रफी मोहम्मद, सफी मोहम्मद, ऊषा, कृष्ण नारायण, अकबर अली, अविनाश मिश्र सहित दर्जनों लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण व स्विच बोर्ड जल गये। तहसीलदार पैगाम हैदर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लेखपाल रामेश्वर तिवारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed