{"_id":"63ff98147d4effa24c0dc379","slug":"new-born-baby-gonda-dycm-report-gonda-news-c-13-1-110655-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संक्रमण के कारण नवजात की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संक्रमण के कारण नवजात की हुई थी मौत
Wed, 01 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
नहीं हुई लापरवाही, सीएमओ ने डिप्टी सीएम को भेजी रिपोर्ट
गोंडा। तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बुधवार रात विस्तृत रिपोर्ट भेजी। सीएमओ ने बताया कि प्रसव के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है, बल्कि संक्रमण की वजह से नवजात की मौत हुई है।
बीएचसी में परिजनों की ओर से सहमति पत्र न भरवाने के कारण स्टाफ नर्स कांती का तबादला कर दिया गया है। करनीपुर पंडित पुरवा निवासी दद्दन यादव ने आरोप लगाया था कि उसने 24 फरवरी को गर्भवती पत्नी कुसुमा को प्रसव पीड़ा होने तरबगंज सीएचसी पर भर्ती करवाया गया था। जहां हालत गंभीर होने के बावजूद नहीं रेफर किया गया।
स्टाफ नर्स सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिलाती रही। जिससे प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। सीएमओ ने बताया कि स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के पहले बीएचटी पर तीमारदारों का सहमति नहीं लिया। जिसके कारण स्टाफ नर्स कांती का तबादला बेलसर सीएचसी पर कर दिया गया है।