फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Negotiations with district judge fail, lawyers protest

जिला जज से वार्ता विफल, वकीलों की प्रदर्शन जारी

Fri, 27 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Negotiations with district judge fail, lawyers protest
गोंडा के दीवानी कचेहरी गेट पर ग्राम न्यायालय के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं की सभा को - फोटो : GONDA
गोंडा। ग्राम न्यायालय बनाए जाने के विरोध शुक्रवार को चौथे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन जारी रहा। दीवानी कचहरी के गेट नंबर दो पर वकीलों ने सरकार व जनपद न्यायाधीश के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी व संचालन महामंत्री प्रदीप पांडेय व मनोज सिंह ने किया।
विज्ञापन

गुरुवार को वकीलों व जनपद न्यायाधीश के बीच हुई वार्ता का सार्थक परिणाम न निकलने के कारण शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। वकीलों के प्रदर्शन के चलते रजिस्ट्री व नोटरी समेत सभी न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि धरना की सफलता को देखते हुए ये प्रतीत हो रहा है कि जल्द ही सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के मांगो पर विचार किया जा सकता है।जब तक हमारी मांगे नहीं मानी गयी तब तक धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। प्रदर्शन में उपेंद्र मिश्र, विन्देश्वरी दूबे, राम बुझारथ द्विवेदी, सतीश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो दिसंबर को तहसील के अधिवक्ता करेंगे विरोध
मनकापुर (गोंडा)। बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को तहसील में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अधिवक्ताओं द्वारा ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर अव्यावहारिक कृत्यों के विरोध में आम सभा करके सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला अधिवक्ताओं के अवैधानिक कृत्यों के विरोध में आगामी दो दिसंबर को महाधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्र किशोर पाठक के अगुवाई में कोविड-19 का अनुपालन में शारीरिक दूरी बनाते हुए रोड मार्च का आयोजन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी बार संघ अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed