फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Necessary resources will be arranged from Rs 4.91 crore

Gonda News: 4.91 करोड़ से होगी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था

Mon, 23 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Necessary resources will be arranged from Rs 4.91 crore
गोंडा। शासन ने मेडिकल कॉलेज को सहायता अनुदान के तहत 4.91 करोड़ रुपये का तीसरा बजट जारी किया है। इस बजट से अस्पताल व लैब में उपयोग होने वाले आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही 56 लाख रुपये ई-ऑफिस के संचालन के लिए भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने मेडिकल कॉलेज के लिए अनुदान की तीसरी किस्त जारी की है। इससे जरूरी चिकित्सा सामग्रियों की एडवांस खरीद की जाएगी। किसी भी जरूरी संसाधन के खत्म होने से पहले ही उसका क्रयादेश जारी करना अनिवार्य होगा। इससे चिकित्सा सेवाएं सुचारु रहेंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। इसके पूर्व में भी दो बार बजट मिल चुका है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने इसके लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों को आवश्यक संसाधनों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ओपीडी व आइपीडी में मरीजों को दिए जाने वाले सीरिंज, ग्लव्स, बैंडेज और आपातकाल में उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों का स्टॉक भी बढ़ाया जाएगा, जिससे अचानक बढ़ने वाली मरीजों की संख्या की स्थिति में भी अस्पताल तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जारी बजट से चिकित्सालय में जरूरी चिकित्सा सामग्रियों की खरीद की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जरूरी सामग्री खत्म होने के पूर्व ही क्रयादेश जारी कर खरीद करवा लें ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed