फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NCC cadets were thrilled by firing rifle

Gonda News: राइफल से फायरिंग कर रोमांचित हुए एनसीसी कैडेट्स

Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets were thrilled by firing rifle
मनकापुर में फायरिंग प्रशिक्षण लेते एनसीसी के कैडेट्स। -संवाद
गोंडा। हाथों में राइफल लेकर टारगेट पर गोलियां बरसाने के दौरान एनसीसी के प्रशिक्षु रोमांचित हो उठे। मनकापुर के आरपी आदर्श इंटर कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को एनसीसी कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने विभिन्न प्रकार के सैन्य प्रशिक्षण व प्रतियोगिताएं कराईं। यातायात और फायर ब्रिगेड की टीम ने कैडेट्स को जागरूक किया। इस शिविर में प्रशिक्षण के साथ बी-प्रमाण पत्र व सी-प्रमाण पत्र की परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है। कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि सही ढंग से हथियार प्रशिक्षण का सबक लेने वाले कैडेट्स आगे चलकर सर्वश्रेष्ठ बनेंगे। इस अवसर पर भारतीय सेना के जवानों के साथ मेजर राजाराम, मेजर राजेश द्विवेदी, लेफ्टिनेंट एसके तिवारी, लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट हरेंद्र यादव, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडेय, डॉ. विपिन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed