{"_id":"6165bfcb8ebc3e8746051e75","slug":"nawabganj-karnailganj-and-katra-laggards-in-revenue-collection-gonda-news-lko59981640","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नगर पालिकाओं समेत एक नगर पंचायत के ईओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नगर पालिकाओं समेत एक नगर पंचायत के ईओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
गोंडा। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान नगर पालिका नवाबगंज, करनैलगंज के साथ नगर पंचायत, कटरा बाजार लक्ष्य को पूूरा नहीं कर सका। समीक्षा के दौरान नाराज जिला अधिकारी ने तीनों के अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
समीक्षा बैठक में डीएम ने स्टांप वाद के लंबित 735 वादों की जांच रिपोर्ट 20 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के साथ निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टांप शुल्क चोरी के मामलों में नियमानुसार व समयबद्ध कार्रवाई की जाए। आबकारी विभाग की समीक्षा में माह के क्रमिक लक्ष्य में प्रगति लाने तथा वसूली के लंबित प्रकरणों में जल्द वसूली करने निर्देश आबकारी अधिकारी को दिए हैं।
विद्युत विभाग की समीक्षा में विद्युत देयों की वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले के 16 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के सापेक्ष मात्र 11 लाख उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल भुगतान पर किए जाने पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा में प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के निर्देश दिए गए। क्रमिक प्रगति 33 प्रतिशत पाई गई जबकि नगर निकायों में रिकवरी का प्रतिशत 34 प्रतिशत पाया गया।
विज्ञापन
मंडी विभाग की समीक्षा में मंडी नवाबगंज की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि मण्डियों में स्थापित किए जा रहेे सभी धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं।
मत्स्य पालन पट्टा आवंटन की समीक्षा में डीएम ने तहसील स्तर से अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अगले एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिए।