{"_id":"6168724edfacfa3d4434b81d","slug":"national-wrestling-championship-trial-begins-gonda-news-lko600123944","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
नवाबगंज(गोंडा)। नवंबर से शुरू हो रही तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप -2021 के चयन के लिए बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय चयन ट्रायल कुश्ती की शुरुआत नंदिनी नगर महाविद्यालय के कुश्ती प्रशिक्षण हाल में की गई। इसका समापन बृहस्पतिवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय रेलवे के पहलवानों के ट्रायल कुश्ती का हाथ मिलवा कर कराया।
ट्रायल कुश्ती में चयनित पहलवानों को नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण हाल में एक माह तक चलने वाली नेशनल कैंप में प्रवेश दिया जाएगा। नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पुरुषों के ग्रीकोरोमन, फ्री-स्टाइल तथा महिलाओं के फ्री-स्टाइल मुकाबले कराए जाएंगे।
सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान नंदिनी नगर में भारतीय कुश्ती स्टार पहलवानों के साथ कुश्ती से जूड़े लोगों का जमघट रहेगा।
इस मौके पर आरएसपीबी के स्पोर्ट्स आफीसर प्रवीण कुमार, सत्यदेव मलिक, संजय सिंह, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र मान, नामदेव बडरे, सुनील लिमण, कृपा शंकर पटेल, संजीव मलिक, संदीप दहिया, जोगिंदर, जगपाल, रिचपाल,श्रीचंद्र विजय, नंदिनी नगर के प्रशिक्षण कोच प्रेम चंद्र यादव, दीपनारायण पहलवान, रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।