फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nation building is the responsibility of every citizen

Gonda News: राष्ट्र निर्माण हर नागरिक की जिम्मेदारी

Sun, 12 Oct 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nation building is the responsibility of every citizen
रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज मसकनवा में आरएसएस के विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम में संकल्प लेते स्वयंसेव
मसकनवा। रामसुख पांडेय पीजी काॅलेज में शनिवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी नारायण छपिया मंदिर के पुजारी दर्शन स्वामी ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। परिवार व समाज सशक्त होने पर ही भारत अपनी गौरवशाली भूमिका पुनः स्थापित कर सकता है। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल आयोजनों में नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में दिखाई देनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रवीण, रवि, डॉ. अशोक, राजकुमार, विधायक प्रभात वर्मा, अनिल पासवान, ज्ञानप्रकाश, शैलेंद्र, विष्णु विवेक, डॉ. पीएन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में आयोजित विजयदशमी उत्सव में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक सतीश रहे। खंड कार्यवाह केपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से बेलवा नोहर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनवारी लाल वर्मा के समाधि स्थल तक भारत माता के जयघोष के साथ स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। डेहरास मंडल के छतौनी में कालीमाता मंदिर पर भी विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अरुण शुक्ल, कमलापति, बालक राम आर्य, अमित सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवकों से राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का आह्वान
पसका। नीरपुर ख्याला मंडल के अंतर्गत नेहा सिटी विद्यालय मंगुरा में रविवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्माराम मिश्र ने की। संचालन खंड कार्यवाह केपी सिंह ने किया।
मुख्य वक्ता जिला प्रचारक सतीश ने आरएसएस की स्थापना और उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि संघ का कार्य समाज जागरण और व्यक्ति निर्माण के साथ शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का सपना था कि ऐसा समाज बने, जिसमें दुर्जन भयभीत रहें और सज्जन निर्भय होकर कार्य कर सकें। सतीश ने स्वयंसेवकों से राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और शताब्दी वर्ष में परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना, स्वदेशी भाव तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन जैसे पंच परिवर्तन को आत्मसात करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम स्थल से मंगुरा बाजार तक स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। गोपाल ग्राम महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऋचा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने पुष्पवर्षा, चंदन, रोली, अक्षत और आरती से स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर अरुण शुक्ल, इतेंद्र सिंह, विक्की सिंह, मनोज पांडेय, रामेश्वर मिश्र, सुनील दुबे, राजाराम, अजय, शिव प्रकाश, सुरेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed