फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Names can be registered in voter list from today

Gonda News: आज से मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे नाम

Fri, 10 Mar 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Names can be registered in voter list from today
गोंडा। जिले के सभी दस निकायों के मतदाताओं की सूची शुक्रवार को जारी करके शनिवार से दावे और आपत्तियां मांगी गईं हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शहर के जो लोग मतदाता मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, अब भी वह शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

तैयार मतदाता सूची शुक्रवार को जारी हो गई। संक्षिप्त पुनरीक्षण 11 मार्च से शुरू होना है। इसके तहत 11 से 17 मार्च तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। जिनका निस्तारण 18 से 22 मार्च तक होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 31 मार्च तक नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी और एक अप्रैल को नई मतदाता सूची जारी होगी। यह अभियान जिले के सभी दसों निकायों में चलेगा। बीते साल अक्तूबर माह में चुनाव की तैयारियों के समय दसों निकायों में दो लाख 49 हजार 87 मतदाता थे और पुनरीक्षण अभियान में 9,560 नए मतदाता बढ़कर दो लाख 58 हजार 647 हो गए थे। जिले में दस निकाय क्षेत्रों में 173 वार्डों के लिए 109 मतदान केंद्र और 323 बूथ तय किए गए हैं। जिले की नगर पालिका गोंडा में 1,04,021 मतदाता हैं।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत खरगूपुर में 8,163 मतदाता, नगर पंचायत धानेपुर में 20,910 मतदाता, नगर पालिका करनैलगंज में 29,658 मतदाता, नगर पंचायत कटरा में 16,555 मतदाता, नगर पंचायत परसपुर में 13,923 मतदाता, नगर पालिका नवाबगंज में 15,025 मतदाता, नगर पंचायत बेलसर में 25,034 मतदाता, नगर पंचायत तरबगंज में 17,594 मतदाता, नगर पंचायत मनकापुर में 7,764 मतदाता हैं। इस तरह दसों निकायों में 2,58,647 मतदाता अभी हैं। अब फिर से संक्षिप्त पुनरीक्षण से और मतदाता बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि निकायों के मतदाता पुनरीक्षण के लिए सूची जारी कर दी गई है। अब लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। इसके साथ ही लोग अपने नामों में सुधार भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed