फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   nagar palika conalganj,area expention

करनैलगंज नगरपालिका में सात पंचायतें हुईं शामिल

Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
nagar palika conalganj,area expention
गोंडा। नगर पालिका परिषदों के सीमा विस्तार की प्रक्रिया में नया मोड़ आ गया है। करनैलगंज नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। जिससे करनैलगंज नगर पालिका की सीमा में प्रस्तावित सात गांवों के क्षेत्र शामिल कर लिए गए हैं। इससे माना जा रहा है कि गोंडा नगर पालिका के विस्तार पर जल्द ही निर्णय होगा। गोंडा नगर पालिका परिषद के दायरे में 27 गांव आ रहे हैं। करनैलगंज नगर के सीमा विस्तार के फैसले ने सियासत को गरमा दिया है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर पालिका विस्तार को लेकर आपत्तियों की जांच कर उपजिलाधिकारी हीरालाल व तहसीलदार नरसिंह नारायन वर्मा ने जांच कर अपनी रिपोर्ट 29 अगस्त को जिलाधिकारी को भेज दी थी। नगर पालिका परिषद के विस्तार के लिए ग्राम करनैलगंज ग्रामीण संपूर्ण, कादीपुर आंशिक, करुवा आंशिक, कुम्हरगढ़ी संपूर्ण, सकरौरा ग्रामीण संपूर्ण, पिपरी आंशिक, नरायनपुर माझा आंशिक प्रस्तावित किया था। इसको लेकर यहां के लोगों ने तमाम आपत्तियां दीं। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने आपत्तियों को निस्तारित कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा था। जिसे शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

शनिवार को शासन की ओर से सीमा विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। करनैलगंज नगर पालिका का विस्तार हो गया है। इसके अनुसार वार्डों का गठन होगा। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। करनैलगंज नगर पालिका के विस्तार के बाद अब गोंडा पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed