{"_id":"63c83b17f6834c4ee01ed46b","slug":"na-gonda-news-c-13-1-58012-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसानों की समस्याओं के निराकरण पर अफसरों की जिम्मेदारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसानों की समस्याओं के निराकरण पर अफसरों की जिम्मेदारी तय
Thu, 19 Jan 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उप कृषि निदेशक पीके ठाकुर ने किसान प्रतिनिधियों को बताया कि सोलर पंप के लिए पोर्टल 20 जनवरी को खुलेगा। इच्छुक किसान जिनके पास निर्धारित क्षमता की बोरिंग उपलब्ध है वे सोलर पंप के लिए टोकन जनरेट कर सकते हैं।
बैठक में ग्राम ढोंगाही विकासखंड इटियाथोक के शुक्ला प्रसाद शुक्ला की सरयू नहर खंड-चार से संबंधित समस्या का निराकरण की जानकारी की। शिवराम उपाध्याय निवासी ग्राम जगन्नाथपुर इटियाथोक ने सरयू नहर खंड से संबंधित की गई शिकायत पर अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि भूमि राजस्व अभिलेखों में सरयू नहर खंड प्रथम गोंडा के नाम दर्ज है।
अधिग्रहण होने के बाद उक्त स्थल पर न तो कोई खुदाई का कार्य किया गया है और न ही कोई भुगतान किया गया है। मात्र तीन परिवारों के विरोध के कारण नहर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया जा सका है। जगन्नाथीपुर विकासखंड इटियाथोक के शिवराम उपाध्याय ने सरयू नहर खंड दो पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिससे एक हेक्टेयर गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। डीएम ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
ग्राम बरसड़ा विकासखंड बेलसर के किसान रितेश सिंह ने बताया कि गांव के लेखपाल द्वारा पीएम किसान पोर्टल पर भू-अंकन के विषय में नहीं बताया जा रहा है। इस पर एसडीएम तरबगंज को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि लाभार्थियों की सूची पीएम आवास की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे कोई भी देख सकता है। कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए उपयोगी तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जाए। जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।