{"_id":"631cd21be866704ff72aeea4","slug":"murder-crime-loot-arrest-gonda-news-lko647716338","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा से लूट के मामले में तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा से लूट के मामले में तीन हिरासत में
विज्ञापन
गोंडा। सराफा व्यापारी लूट कांड में पुलिस ग्यारह दिनों बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। एसओजी व थाना छपिया की संयुक्त टीम ने बस्ती के तीन स्थानों पर छापा मारा था। मगर वहां भी लुटेरे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने शुक्रवार को तीन संदिग्ध युवकों को उठाया है। जिनसे पूछताछ कर रही है। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव के रहने वाले एक युवक को पुलिस तलाश रही है। वारदात के बाद से फरार चल रहा है।
थाना छपिया क्षेत्र के सोहेला गांव का रहने वाला दिनेश सोनी क्षेत्र के टैयरवा बाजार में सराफा की दुकान करता है। वह 31 अगस्त की देरशाम दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी छपिया मंदिर व सीएचसी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर उसे रोक कर 24,500 रुपये नकदी, सौ ग्राम सोने व छह किलो चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सराफा व्यापारी दिनेश सोनी की तरफ से छपिया पुलिस ने मारपीट, धमकी व छिनैती का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की। वारदात के ग्यारह दिनों बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है।
शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों को उठाया है। इसमें दो बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के तो एक गोंडा के थाना छपिया का रहने वाला है। पुलिस की तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आए बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव का रहने वाला एक युवक लूट की वारदात के बाद से फरार चल रहा है। युवक की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारा, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी है। थाना छपिया के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा। (संवाद)