{"_id":"62bc912690bbe7796b2ec7f3","slug":"murder-bajrang-dal-vhp-udaipur-gonda-news-lko6374168125","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर की घटना से फैला आक्रोश, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर की घटना से फैला आक्रोश, पुतला फूंका
विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा के मालवीयनगर रामलीला मैदान में जेहादी कट्टरपंथ का पुतला फूंकते विहिप व बजरंगदल के क?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या से लोगों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों ने जिहादी कट्टरपंथियों का तालिबानी कृत्य बताया। कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार को विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारियों ने डिग्री कॉलेज से लेकर हनुमानगढ़ी चौराहे तक विरोध मार्च किया। रामलीला मैदान में जेहादी कट्टरपंथ का पुतला जलाया और राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारी डिग्री कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और यहीं से पैदल मार्च कर जिहादी कट्टरपंथ मुर्दाबाद, तालिबानी कृत्य करने वालों को फांसी दो, राजस्थान सरकार मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, भारत माता की जय, कन्हैयालाल अमर रहे जैसे उद्घोष करते हुए हनुमान गढ़ी चौराहा पहुंचे। यहां पर रास्ता जाम कर दिया गया और जिहादी कट्टरपंथ का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।
विहिप के सह विभाग मंत्री भरत गिरि और नगर अध्यक्ष आशीष मोदनवाल ने कहा कि भारत जैसे देश में विरोध के नाम पर ऐसा तालिबानी कृत्य स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मौके पर ओम प्रकाश सोनी, दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी, महेश तिवारी, दिवाकर सोमानी, नीशू सिंह, शशांक श्रीवास्तव, रघुराज सोनकर, कमल बाबा, बबलू वर्मा, सुनील निषाद, रजनीश मधुकर, हरिप्रसाद, सोनू सोनकर, पंकज सोनी ,शुभम चौरसिया, प्रकाश कुमार, विजय वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
करनैलगंज में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी हीरालाल को सौंपा। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मोहित पांडेय, सुनील सिंह, संतोष अवस्थी, राकेश सिंह, अनिल सिंह, अंगद सिंह, अंकुश सिंह, अंकुर पुरवार, विकास सिंह, बृजेंद्र प्रताप, लवकुश सिंह शामिल रहे।