फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murdala to younger brother in dispute, body thrown in forest

विवाद में छोटे भाई को मारडाला, जंगल में फेंका शव

Thu, 09 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Murdala to younger brother in dispute, body thrown in forest
वजीरगंज (गोंडा)। रमईपुर गांव में बुुधवार की रात आपसी कहासुनी के दौरान दो भाइयों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे को बचाने दौड़े पिता को भी धकेल दिया। जिससे उसे भी चोटें आई हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर जंगल में छिपा दिया और फरार हो गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिता ने दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के रमईपुर गांव के रहने वाले वीरे राजभर ने बताया कि उसके बड़ेे बेटे राम संवारे और मझले बेटे गोली समेत परिवार के सभी लोग बुधवार की रात घर में मौजूद थे। मगर उसका छोटा बेटा नान बाबू घर से बाहर गया था। वह बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे घर पहुंचा तो आपसी विवाद को लेकर राम संवारे व गोली से कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि राम संवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छोटे बेटे को पिटता देखकर वह छुड़ाने गए तो राम संवारे व गोली ने उन्हें धकेल दिया। जिससे वह गिरकर चोटिल हो गए। इसी बीच रामसंवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू (23) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शव को एक बोरे में भरकर गांव के समीप जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। छोटे बेटे की हत्या के बाद वीरे किसी तरह से छुपते-छुपते थाना वजीरगंज पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रमईपुर जंगल से नानबाबू के शव को बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में वीरे राजभर ने थाना वजीरगंज में अपने आरोपी बेटे रामसंवारे व गोली के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed