{"_id":"581238634f1c1b944ebc40f2","slug":"mujehna-matwaria-dariyapur-and-dulhapur-team-champion-in-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में मुजेहना, मतवरिया, दरियापुर व दुल्हापुर की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में मुजेहना, मतवरिया, दरियापुर व दुल्हापुर की टीम चैंपियन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
शील्ड लेते विजेता टीम के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर के बीएचडी इंटर कॉलेज में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन गुरुवार को मुजेहना, मतवरिया, दरियापुर व दुल्हापुर की टीमों ने कबड्डी में अपना परचम लहराते हुए चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं, दौड़ में प्राथमिक वर्ग में रूबी कौशल व अंकेश वर्मा अव्वल रहे तो जूनियर वर्ग में भाना व गुरुप्रसाद ने बाजी मारी।
बीएचडी इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएचडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीएन सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक की एकल प्रतियोगिताएं कराई गईं। ब्लॉक के खेल शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिक वर्ग के बालिका वर्ग 50 मीटर व 400 मीटर की दौड़ में मुजेहना की रूबी कौशल पहले स्थान पर रहीं। 100 मीटर में कोल्हुआ की महिमा पांडेय, 200 मीटर में दरियापुर की केतकी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग में 50 मीटर में कोल्हुआ के सत्यम पांडेय, 100 व 400 मीटर में कोल्हुआ के अंकेश एवं 200 मीटर में माधवगंज के जितेंद्र ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग में बालक वर्ग के मुकाबले में 100 मीटर व 400 मीटर में मुजेहना के गुरुप्रसाद, 200 मीटर में दुल्हापुर के सूरज चौहान व 800 मीटर में मुजेहना के सज्जाद खान ने बाजी मारी।
वहीं, बालिका वर्ग केकी दौड़ प्रतियोगिता में मतवरिया स्कूल की भाना ने 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ में जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। 800 मीटर में मुजेहना की मनीषा सिंह ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में मुजेहना के मो. शरीफ व दुल्हापुर की ज्योति अव्वल रही। चक्का फेंक मुकाबले में बालक वर्ग में गुरुप्रसाद व बालिका वर्ग में पूजा शाहू ने जीत हासिल की।
गोला फेंक में दरियापुर के सुशील कुमार तिवारी व शीलम वर्मा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दरियापुर की टीम ने कोल्हुआ व बालिका वर्ग में दुल्हापुर की टीम ने कोल्हुआ को हराकर अपने मैचों में जीत हासिल की।
वहीं, जूनियर वर्ग में मुजेहना के बालकों ने मतवरिया और बालिका वर्ग में मतवरिया ने मुजेहना को हराकर कबड्डी के चैंपियनशिप का खिताब जीता। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि प्रेम नारायण सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।