{"_id":"6016dcff8ebc3e52e90724ef","slug":"mp-inaugurates-132-kva-sub-station-gonda-news-lko562522563","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने 864 लाख से निर्मित उपकेंद्र का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने 864 लाख से निर्मित उपकेंद्र का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। इटियाथोक स्थित बेंदुली गांव में निर्मित 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकार्पण किया। साथ ही इसे उर्जीकृत कर स्थानीय लोगों को सौगात दी गई।
सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस उपकेंद्र से जनपद गोंडा के इटियाथोक, मेहनौन, धानेपुर, राजापुर, परसौरा, सुभागपुर, आर्य नगर टाउन एवं समीप के तहसील तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक सुधार होगा।
पूर्व में इटियाथोक व अन्य की आपूर्ति 30 किलोमीटर की लाइन द्वारा की जाती थी। जिससेे आए दिन लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। लेकिन अब इस उपकेंद्र के बन जाने से लगभग 500 मीटर की लाइन से आपूर्ति होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने पर गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्र की तरफ से धन्यवाद दिया।
इस उपलब्धि के लिए विभाग के मुख्य अभियंता एके दुबे एवं अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह व विभाग के अभियंताओं को बधाई दी। सांसद ने विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप ही के मेहनत और लगन से इस उपकेंद्र का उर्जीकरण संभव हुआ है। इस केंद्र से उत्तर प्रदेश सरकार के हर घर बिजली, हरदम बिजली के संकल्प को मजबूती मिलेगी।