फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MP honored for meritorious

मेधावियों को सांसद ने किया सम्मानित

Sat, 16 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
MP honored for meritorious
परसपुर (गोंडा)। हाई स्कूल-इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने के बाद बच्चों आपको सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना है। ऊपर वाले ने आपको दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्राणी मनुष्य बनाकर भेजा है। इसलिये अभी से ही तय करें कि क्या बनना है।
विज्ञापन

यह बात शनिवार को ग्राम पंचायत पसका के प्रधान प्रतिनिधि संतबहादुर सिंह पिंकू सिंह की ओर से भगवान वाराह मंदिर सूकरखेत पसका में आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 82 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुये मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जो गरीब परिवार में पैदा हुये हैं उसमें उनकी गलती नहीं है, लेकिन यदि आप आगे गरीब रहेंगे तो यह केवल आपकी गलती होगी दूसरे की नहीं। बच्चों से माता पिता दोनों को बड़ी उम्मीद है।
विज्ञापन

वे सोचते हैं हम पेट काट कर बच्चों को पढ़ाएंगे, लेकिन यह तकलीफ हमारी औलाद न भोगें। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कायम करते हुये कहा कि अगर कोई बच्चा किसी क्षेत्र में अच्छा कर रहा है तो उसकी तारीफ जरूर करें। यही तारीफ बच्चे के अंदर एक उत्साह व जीवन में बदलाव कर देगी। इस दौरान विन्देश्वरी प्रसाद सिंह लाल साहब, वासुदेव सिंह, संतबहादुर सिंह पिंकू सिंह, श्रीराम सैनी, विपिनकुमार सिंह पिंकू सिंह, कुंवरबहादुर सिंह, डब्लू सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed