फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   mountain vally water entered in 10 villages

10 गांवों में घुसा पहाड़ी नाले का पानी

Tue, 22 Sep 2015 11:14 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते जिले में बहने वाले खरझार पहाड़ी नाले में उफान आ गया है। नाले की बाढ़ का पानी 10 गांव के कई घरों में भी घुस गया। इसके चलते महराजगंज-ललिया मार्ग पर कई घंटे आवागमन ठप रहा। बाद में पानी कुछ कम पड़ने पर लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार रात खरझार पहाड़ी नाले में आया बाढ़ का पानी बनकटवा गांव के कई घरों में घुस गया। घरों में पानी भरने से घर में रखा अनाज व सामान भीग गया। अब्दुल रशीद खां ने बताया कि नाले पर बांध न बनाये जाने के कारण बनकटवा गांव में हमेशा बाढ़ का पानी घुस जाता है और ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


बनकटवा निवासी बाबा यादव, जमुना व वशीर आदि ने बताया कि रात में आई पहाड़ी नाले की बाढ़ से पानी लोगों के घरों में भर गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रशासन ने गांव की सुरक्षा के लिए जो बांध बनाया था वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाढ़ के कारण लैबुड्डी, परसिया, कनहरा व कमदी सहित करीब 10 गांव पानी से घिर गए है। बाढ़ के चलते महराजगंज-ललिया मार्ग पर पानी भर गया है। मंगलवार सवेरे करीब पांच घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। पानी कम होने के बाद वाहन व यात्री सड़क के पानी के बीच से गुजरने को विवश हुए।


मार्ग पर पानी भरने के चलते स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने पहाड़ी नाले की बाढ़ से सुरक्षा के लिए नया बांध बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed