फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   mother of three children did love marriage In Gonda now her lover talking about marrying her again

UP: परवान चढ़ा इश्क तो तीन बच्चों की मां ने की लव मैरिज, अब दूसरी पर आया प्रेमी का दिल; बात सुन पुलिस भी सन्न

Sun, 23 Mar 2025 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 06:27 PM IST
सार

परवान चढ़ा इश्क तो तीन बच्चों की मां ने लव मैरिज कर ली। अब प्रेमी का दिल किसी दूसरी लड़का पर आ गया है। इसलिए वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। मामला थाने पहुंचा तो बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 

विज्ञापन
mother of three children did love marriage In Gonda now her lover talking about marrying her again
demo। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा से एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां इश्क में अंधी तीन बच्चों की मां ने पति को तलाक दिए बिना प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। परवान चढ़ा प्रेम दो साल भी न टिक सका। युवक ने महिला से दूरी बना ली। धोखा मिला तो महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामला कौड़िया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति लुधियाना में रहकर नौकरी करता है। इसी बीच गांव का एक युवक उसके घर आने-जाने लगा। एक दिन उसने शादी करने की बात कही। मना किया तो उसने आत्महत्या करके उसे फंसाने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं जहर लेकर आ गया। 

विज्ञापन

2023 में कोर्ट में जाकर शादी कर ली

युवक ने भरोसा जताया कि पति से अलग होने के बाद वह उसके तीनों बच्चों की परवरिश करेगा। पति और समाज के विरुद्ध जाकर उसने वर्ष 2023 में कोर्ट में जाकर शादी कर ली। अब युवक उससे खुश नहीं है। वह दूसरी शादी करना चाहता है। वहीं महिला से शादी करने वाले युवक ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। किसी दूसरी लड़की के साथ शादी करेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो; सपा का यह एलान


इस पर थानाध्यक्ष ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। परामर्शदाताओं ने कहा कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना अपराध है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 

तीन मामलों में विधिक कार्रवाई की सलाह दी गई

महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता नामित कराया जा सकता है। बिना मुकदमे के पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाएगी। विवाहिता की स्वीकृति के आधार पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति दी गई है। परामर्शदाताओं ने बताया कि कुल तीन मामलों में विधिक कार्रवाई की सलाह दी गई है। वहीं, गैरहाजिर लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed