{"_id":"6ad50a1fef10085a1c0e7014","slug":"more-than-30-illegal-hoardings-removed-gonda-news-c-100-1-slko1026-168273-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 30 से अधिक अवैध होर्डिंग हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 30 से अधिक अवैध होर्डिंग हटाए गए
Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से लगे होर्डिंग को हटाते नगर पालिका कर्मी। - संवाद
गोंडा। अमर उजाला के अभियान ‘होर्डिंग का खेल, सिस्टम फेल’ का असर दिखने लगा है। नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई करते हुए शहर से 30 से अधिक अवैध होर्डिंग हटवा दिए हैं। साथ ही 10 विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है।
अमर उजाला ने अभियान के तहत शहर के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर मानकों को दरकिनार कर लगाए गए होर्डिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर पालिका परिषद के ईओ संतराम ने होर्डिंग प्रभारी रत्नेश यादव को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। देवव्रत की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान कचहरी रोड, सर्कुलर रोड और एलबीएस रोड समेत अन्य मार्गों से 30 से अधिक अवैध होर्डिंग हटाए हैं।
नगर पालिका ने वी मार्ट, वी बाजार, बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी, एचडी कैंपस, पीस एड हेयर स्टूडियो, समा हेयर सॉल्यूशन, किंडर किड्स स्कूल, अरकान पेट्रोल पंप, आर्यन मोटर्स सिविल लाइंस और एक होंडा एजेंसी को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही होर्डिंग लगाने में नियमों के पालन की नगर पालिका ने निगरानी बढ़ा दी है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की बात कही गई है।