{"_id":"62570fac4d8ae070c02be7f9","slug":"mobile-youth-tablet-gonda-news-lko6260072125","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 हजार स्मार्ट फोन व एक हजार टैबलेट बटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 हजार स्मार्ट फोन व एक हजार टैबलेट बटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में युवा सरकार की सौगात का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें 17 हजार युवाओं को स्मार्ट फोन और एक हजार को टैबलेट इसी माह मिलेंगे। बोर्ड परीक्षा के बाद वितरण कराने की तैयारी होनी थी। इसके लिए कॉलेजों का चयन होगा। विस. चुनाव के पहले 2200 को स्मार्ट फोन व टैबलेट दिए जा चुके हैं। जिले के 66,148 युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन योजना में चयनित हुए थे।
बता दें कि विस. चुनाव के पहले वितरण के लिए 2200 किट ही मिल सकी। 200 युवाओं को जिला स्तर पर कार्यक्रम करके वितरण कर दिया गया था। 2000 किट कॉलेजों के माध्यम से वितरण कराया गया था। तकनीकी सशक्तीकरण योजना से युवाओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण होना है। युवाओं का चयन डिग्री कॉलेजों और व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों से हुआ था। युवाओं के लिए स्मार्ट फोन व टैबलेट संस्था की ओर से पूरी तरह आपूर्ति नहीं की गई है। 17 हजार स्मार्ट फोन और एक हजार टैबलेट की आपूर्ति मिली है। इसके वितरण की प्रक्रिया इसी माह में पूरी होनी है। बोर्ड परीक्षा के कारण तैयारी नहीं हो पाई थी। बुधवार को परीक्षा समाप्त हो गई है, दो दिन अवकाश होने से अब सोमवार तक तैयारी की जानी है। जिन सामग्री की आपूर्ति मिली है, उसका वितरण हो सके।
इन कॉलेजों को आपूर्ति की गई
विस. चुनाव से पहले जिले के चुनिंदा कॉलेजों को ही स्मार्ट फोन व टैबलेट दिया जा सका था। करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन 100 व 55 टैबलेट, रघुकुल महिला विद्यापीठ सिविल लाइन को स्मार्ट फोन 100, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली को स्मार्ट फोन 51 व 102 टैबलेट, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय को स्मार्ट फोन 377 व 325 टैबलेट, रामतीर्थ मिश्रा स्मारक महाविद्यालय को स्मार्ट फोन 100, नंदिनी नगर पीजी कॉलेज नवाबगंज को स्मार्ट फोन 97 व 200 टैबलेट, गोनार्द एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, कटरा को स्मार्ट फोन 152, जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट को स्मार्ट फोन 100 व 44 टैबलेट, आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज, बभनान को स्मार्ट फोन 100 व 299 टैबलेट छात्रों को वितरण के लिए दिया गया था। अब नई आपूर्ति के आधार पर कॉलेजों का चयन कर आपूर्ति होगी। जिससे वितरण हो सके।
विज्ञापन
युवाओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट दिए जाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसी महीने प्राप्त हुए आवंटन के हिसाब से वितरण की तैयारी कर ली जाएगी। राकेश कुमार, डीआईओएस