{"_id":"6270124f92624920ef373280","slug":"mobile-teams-will-buy-wheat-from-home-on-calling-gonda-news-lko62888708","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन करने पर घर से गेहूं खरीदेंगी मोबाइल टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन करने पर घर से गेहूं खरीदेंगी मोबाइल टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिले में मोबाइल क्रय केंद्र की शुरुआत की गई है। जिससे किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र प्रभारी को फोन कर अपनी उपज बेच सकते हैं। मोबाइल टीमें गांव के सार्वजनिक स्थल पर गेहूं की खरीद करेंगी, जिसमें ग्राम प्रधानों व कोटेदारों का सहयोग लिया जाएगा।
जिले में महीने भर बाद भी सरकारी दर पर गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। खरीद में तेजी जाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र शुरू किए गये हैं। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सभी 116 क्रय केंद्रों पर मोबाइल टीम की व्यवस्था की गई है। ये टीमें गांवों में जाकर संबधित ग्राम प्रधानों व कोटेदारों से समन्वय स्थापित कर गांव के सार्वजनिक स्थानों पर खरीद करेंगी।
नजदीकी क्रय केंद्र प्रभारी का मोबाइल नंबर गांवों में प्रचारित कराया जाएगा। जिससे किसान अपनी उपज की संभावित मात्रा प्रभारी को नोट करा सकेंगे। कम से कम एक ट्रक गेहूं इकट्ठा होने पर गांव के पंचायत भवन या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खरीद की जाएगी। मोबाइल टीम के पहुंचने से पहले प्रधान व कोटेदार कॉल करने वाले किसानों को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गेहूं खरीद में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। हर रोज केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। प्रभारियों को धान बेचने वाले किसानों को फोन कर गेहूं बेचने की अपील करने का निर्देश दिया गया है। कोटेदारों को अपने गांव में किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है।