फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA met the Chief Minister for the development of Gonda

Gonda News: गोंडा के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
MLA met the Chief Minister for the development of Gonda
लखनऊ में मुख्यमंत्री से बात करते विधायक प्रभात वर्मा व प्रेमनरायन पांडेय। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय व गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री से कई बिंदुओं पर चर्चा की। विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने चंदीपुर, मुकुंदपुर में पावर हाउस का निर्माण कराने, शीशव-चंदीपुर और बौरिहा-चंदीपुर मार्ग के चौड़ीकरण समेत दो दर्जन ग्रामीण सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया। विधायक प्रभात वर्मा ने गौरा पांडेय से गिन्नीनगर मार्ग, घारीघाट से गिन्नीनगर मार्ग, अमवा-वीरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व कुआनो नदी के भानुकोनी घाट और कूकनगर ग्रंट में आवागमन के लिए पुल निर्माण की मांग की। स्वीकृत सड़कों व कार्यों को पंचायत चुनाव से पहले पूरा कराने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed