फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA made many allegations against CHC Superintendent

विधायक ने सीएचसी अधीक्षक पर लगाए कई आरोप

Sun, 01 Dec 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
MLA made many allegations against CHC Superintendent
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा सदर के विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मुख्यमंत्री के सचिव ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

सीएम को भेजी गई शिकायत में विधायक द्वारा करनैलगंज सीएचसी अधीक्षक पर शासन की मंशा के विरुद्ध प्राइवेट प्रैक्टिस व बाहर की दवाइयों के व्यवसायीकरण में रुचि लेने, व्यापक पैमाने पर लूट खसोट करने, स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

19 नवम्बर को एंबुलेंस से लाई गई गर्भवती महिला का अस्पताल गेट के बाहर हुये प्रसव का हवाला देकर अस्पताल प्रशासन के रवैये पर नाराज विधायक ने सीएचसी अधीक्षक द्वारा सरकार की छवि धूमिल करने जैसे गम्भीर आरोपों की जांच कर विभागीय कार्रवाई और उनके गैर जनपद स्थांतरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को शीघ्र जांच कर अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा का कहना है कि विधायक ने जो आरोप उन पर लगाए हैं, वह निराधार हैं। कहा कि उसकी जांच भी करा लें अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed