फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA inaugurated three development works

Gonda News: विधायक ने किया तीन विकास कार्यो का लोकार्पण

Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated three development works
करनैलगंज में अटल उद्यान का लोकार्पण करते विधायक अजय सिंह। - संवाद 
करनैलगंज। नगर पालिका व विधायक निधि से कराए गए तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का रविवार को विधायक अजय सिंह ने लोकार्पण किया। साथ ही गाड़ी बाजार स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधायक ने सरयू के कटरा घाट के कायाकल्प कार्यों तथा अटल उद्यान के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरयू घाट पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े मेलों का आयोजन होता है, लेकिन पहले वहां की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया था। नगर पालिका के प्रयासों से अब घाट का कायाकल्प कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, ईओ सुरभि पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed