फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Missing boy found in Lucknow

लापता बालक लखनऊ में मिला

Thu, 12 Sep 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Missing boy found in Lucknow
करनैलगंज (गोंडा)। निर्माणाधीन कृषि महाविद्यालय सकरौरा ग्रामीण से लापता हुए 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लखनऊ से बरामद कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के लापता होने का मामला स्थानीय कोतवाली में दर्ज किया गया था। कोतवाली करनैलगंज के अंतर्गत सकरौरा ग्रामीण में निर्माणधीन कृषि महाविद्यालय में काम करने वाले नागेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम चकदोमन पोस्ट गोपालापुर तहसील मडियाहूं थाना नेवडिया जिला जौनपुर का पुत्र सूरज (13) मंगलवार को सुबह शौच के लिए परिसर से बाहर चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह दोबारा नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली में बच्चे के पिता नागेन्द्र प्रसाद मौर्या की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसआई गंगाराम, आरक्षी राकेश व प्रखर को लगाया गया था। सूचना के आधार पर उसे लखनऊ आलमबाग से बरामद किया गया। बच्चे ने स्वयं घर से भागने की बात स्वीकार की है। बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed